पीजी सेमेस्टर-4 के लिये अबतक 1,839 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-4 के लिये अबतक 1,839 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 26 जून से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 30 जून तक का समय दिया गया था

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 26 जून से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 30 जून तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 1 और 2 जुलाई को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि सत्र 2023-25 पीजी के वैसे विद्यार्थी, जो पीजी सेमेस्टर-2 या पीजी सेमेस्टर-3 में पास अथवा प्रमोटेड हैं. वैसे छात्र-छात्राएं ही पीजी सेमेस्टर-4 का परीक्षा फॉर्म भर पायेंगे. जबकि वैसे विद्यार्थी, जो सेमेस्टर-2 तथा सेमेस्टर-3 दोनों में प्रमोटेड हैं. वैसे विद्यार्थी पीजी सेमेस्टर-4 का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पायेंगे. उन्होंने बताया कि पीजी सेमेस्टर-4 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 26 जून से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 30 जून तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जबकि 1 व 2 जुलाई को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 500 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा करना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी सेंटर अथवा पीजी विभाग में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1,839 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,589, विज्ञान संकाय में 204 तथा वाणिज्य संकाय में 46 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन