सदर अस्पताल में एक्स-रे सेवा ठप

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में एक्स-रे सेवा ठप

मरीज रहे परेशान

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर सदर अस्पताल में एक्स-रे सेवा एक बार फिर से ठप हो गयी है. इसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक्स-रे सेवा पुन: कब बहाल होगी इसकी जानकारी किसी से नहीं मिल रही है. इसके कारण मरीजों को एक्स-रे के लिए बाहर जाना पड़ रहा है. बताया जाता है कि गुरुवार को कई मरीज एक्स-रे के लिए सदर अस्पताल के बाहर इधर-उधर एक्स-रे की दुकान खोज रहे थे. जब मरीजों से पूछा गया कि अंदर में तो यह व्यवस्था मुफ्त मिल रही है तो बाहर क्यों खर्च कर रहे है. इस पर मरीज ने बताया कि एक्स-रे कक्ष में ताला लटका हुआ है. पत्रकारों की टीम जब एक्स-रे कक्ष के समीप पहुंची तो कक्ष में ताला लगा था. जबकि कक्ष के पास ही एक सूचना चिपका दी गयी थी. जिस पर तकनीकी खराबी के कारण एक्स-रे सेवा तत्काल बंद रहेगी. मशीन ठीक होने के बाद पूर्व की भांति एक्स-रे संचालित हो सकेगा. यह सूचना है. बताया गया कि एक्स-रे सेवा बुधवार से ही यहां ठप है. इसके कारण मरीजों को दो दिनों से एक्स-रे के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है. अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ रमण कुमार ने बताया कि बुधवार को एक्स-रे करने वाले तकनीशियन ने मशीन में तकनीकी खराबी की सूचना दी थी. एक्स-रे मशीन को ठीक करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ के शुक्रवार तक पहुंचने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन