प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 10 Jun 2026 5:36 PM
विज्ञापन
ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग को लेकर मालती देवी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे
विज्ञापन
-अस्पताल में छोड़ पति व ससुर फरार, दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप
मुंगेर.
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया. गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद महिला का पति व ससुर समेत अन्य परिजन अस्पताल से फरार हो गये.घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले पहुंचे अस्पताल
जानकारी के अनुसार नौलखा निवासी गणेश यादव की पत्नी मालती देवी (38) ने बुधवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के समय घर में मौजूद स्वजनों ने तत्काल महिला को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए. घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचे. महिला के पिता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक निवासी सार्जन यादव ने बताया कि 17 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री की शादी शंकर यादव के पुत्र गणेश यादव से हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग को लेकर मालती देवी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि बेटी की परेशानी को देखते हुए वे लोग एक कट्ठा जमीन बेचकर रुपये देने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की. प्रताड़ना से तंग आकर मालती देवी ने फांसी लगा ली. घटना के समय महिला के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां भी घर में मौजूद थी. अस्पताल में महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि अब तक इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










