Video: शिवदीप लांडे ने धमाकेदार अंदाज में की नई पारी की शुरुआत, हजारों युवाओं के साथ सड़क पर उतरे
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Mar 2025 3:53 PM

IPS Shivdeep Lande: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने मुंगेर के पोलो मैदान में ‘रन फॉर सेल्फ’ दौड़ का आयोजन किया. इसमें हजारों युवा शामिल हुए.
IPS Shivdeep Lande: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने बिहार के युवा के साथ काम करना शुरू कर दिया है. अपनी नई पारी की शुरुआत उन्होंने मुंगेर से की है. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि बतौर आईपीएस अपने पुलिस कैरियर की शुरुआत उन्होंने मुंगेर जिले से की थी. शिवदीप लांडे को सबसे पहले ट्रेनिंग के लिए मुंगेर जिला ही भेजा गया था. पिछले साल जब उन्होंने IPS पद से इस्तीफा दिया तो अटकलें लगने लगी कि वह प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को ज्वाइन करेंगे और पॉलिटिक्स में उतरेंगे. लेकिन पिछली बार पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इससे इंकार कर दिया था. मंगलवार को लांडे ने पत्नी ममता विजय शिवतारे के साथ मिलकर अपने ‘रन फॉर सेल्फ’ फाउंडेशन के तहत युवाओं में बदलाव लाने का फैसला किया है. इसी कड़ी में वह बड़ी युवाओं के साथ जमालपुर जुबली वेल चौक से लेकर मुंगेर पोलो मैदान तक लगभग 10 किलोमीटर दौड़ते हुए पहुंचे. इस दौरान उनके साथ में उनकी पत्नी और बेटी भी थीं. देखिये Video:
इसे भी पढ़ें: बजट सत्र के बीच आंगनबाड़ी सेविकाओं का बवाल, कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव, दी बड़ी चेतावनी
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए