कच्ची मोड़ पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
कच्ची मोड़ पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है. इसे लेकर प्रखंड क्षेत्र के संवेदनशील कच्ची मोड़ पर एक स्थायी वाहन जांच पोस्ट स्थापित किया गया है. जहां लगातार वाहन जांच अभियान पुलिस एवं सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है. शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान सभी दो व चार पहिया वाहनों सहित बड़े वाहनों की सघन जांच की गयी. जहां सुरक्षाबलों द्वारा न केवल वाहनों के कागजातों की जांच की गयी, बल्कि वाहन सवारों तथा वाहनों पर लदे सामानों की भी जांच की. इसके अतिरिक्त पुलिस एवं सुरक्षाबलों द्वारा अवैध नकदी, शराब, हथियारों और मतदाताओं को प्रभावित करने वाली अन्य आपत्तिजनक सामग्री की जांच भी विशेष रूप से की गयी. एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि यह जांच नाका क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. उन्होंने आम जनता से जांच में सहयोग करने की अपील की, ताकि भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराए जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन