बाइक पीछे करने के क्रम में दो युवकों में मारपीट, दोनों घायल, एक रेफर

खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज स्थित बजरंगबली स्थान के समीप रविवार को बाइक आगे-पीछे करने के दौरान दो युवकों में मारपीट हो गयी.
हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज स्थित बजरंगबली स्थान के समीप रविवार को बाइक आगे-पीछे करने के दौरान दो युवकों में मारपीट हो गयी. इस मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार पश्चिम अजीमगंज भैया राम टोला स्थित बजरंगबली स्थान के समीप समदा गांव निवासी उत्तम कुमार सिंह के पुत्र चिंटू कुमार अपनी बाइक को पीछे कर रहा था. तभी इसी गांव के परमानंद यादव के बेटे ओमकार यादव के बाइक में सट गयी. इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी और बात मारपीट तक पहुंच गयी. इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर दोनों काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल चिंटू कुमार को बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पर खड़गपुर पुलिस पहुंची और ओमकार यादव को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










