चोरी की ई-रिक्शा के साथ खगड़िया से दो चोर गिरफ्तार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
चोरी की ई-रिक्शा के साथ खगड़िया से दो चोर गिरफ्तार

बासुदेवपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के अंदर शेरपुर आइटीसी के समीप से चोरी हुई ई-रिक्शा को खगड़िया से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

मुंगेर. बासुदेवपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के अंदर शेरपुर आइटीसी के समीप से चोरी हुई ई-रिक्शा को खगड़िया से बरामद कर लिया. साथ ही दो चोर को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दलहट्टा निवासी मंटू कुमार की शिकायत पर एक जुलाई को ई-रिक्शा चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि 30 जून की शाम शेरपुर आइटीसी के पास से उसका ई-रिक्शा किसी ने चोरी कर ली है. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने खगड़िया से ई-रिक्शा को बरामद करते हुए दो चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में चंडिका स्थान निवासी मनोज मंडल के पुत्र रवि कुमार तथा उसके दोस्त हरेराम सहनी का पुत्र राज कुमार है. गिरफ्तार रवि व उसके दोस्त राज कुमार ने टोटो चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसके बाद दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन