ePaper

बाइक से शराब पहुंचाने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

Updated at : 23 Apr 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक से शराब पहुंचाने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, शराब बरामद

शराब ढुलाई में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी किया जब्त

विज्ञापन

संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना क्षेत्र में शराब निर्माण और तस्करी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार की देर शाम नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 55.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही शराब ढुलाई में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बलिया गांव के समीप गश्ती कर रही पुलिस वाहन को देख एक युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा. तब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल के पीछे बंधी बोरी को बरामद किया. बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 24.5 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. जबकि भाग रहे एक तस्कर थाना क्षेत्र के कारीकोल निवासी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना क्षेत्र के महाराणा चौक नंवगाई के समीप संदेह के आधार पर एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को रोका गया. तलाशी लेने पर बाइक पर रखे बैग से 31 लीटर देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. कारोबारी टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के कटियारी गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव है. प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि दोनों आरोपित शराब की खेप पहुंचाने की फिराक में थे. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन