ePaper

शुक्रवार को एलाइजा जांच में मिले डेंगू के दो मरीज

Updated at : 13 Sep 2024 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
शुक्रवार को एलाइजा जांच में मिले डेंगू के दो मरीज

जिले में डेंगू संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके साथ अब डेंगू संक्रमण का स्तर भी बढ़ने लगा है.

विज्ञापन

डेंगू का कहर जारी. जिले में अबतक डेंगू के मिल चुके हैं 5 मरीज, एक माह 13 दिन में 21 मिले डेंगू के संदिग्ध मरीज, अस्पताल के डेंगू वार्ड में 8 संभावित मरीज इलाजरत, प्रतिनिधि, मुंगेर. जिले में डेंगू संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके साथ अब डेंगू संक्रमण का स्तर भी बढ़ने लगा है. शुक्रवार को जिले में एलाइजा जांच में डेंगू के दो नये पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. जिनका इलाज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है. वहीं अगस्त माह से जिले में आरंभ डेंगू संक्रमण के मामलों के बीच अबतक जहां जिले में एलाइजा जांच में डेंगू के कुल पांच कंफर्म मामले मिल चुके हैं. वहीं अबतक कुल 21 संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया है. इसमें से दो कंफर्म और 6 संभावित मरीजों को इलाज शुक्रवार तक सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है. वहीं शुक्रवार को सदर अस्पताल डेंगू के एक नये संभावित मरीज को इलाज के लिये भर्ती किया गया है. इधर, 10 सितंबर को एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव मिली हवेली खड़गपुर के रमनकाबाद निवासी 16 वर्षीय मरीज आस्था कुमारी का इलाज घर में ही चल रहा है. जहां अब उसके हालत में काफी सुधार है.

शुक्रवार को एलाइजा जांच में मिले डेंगू के दो मरीज

शुक्रवार को एलाइजा जांच में डेंगू के दो मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. इसमें शहर के मकससपुर निवासी संतोष महतो का 20 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार और शिवकुंड निवासी विश्वेशर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार हैं. दोनों ही मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है, जबकि संग्रामपुर प्रखंड के कटियारी गांव निवासी 20 वर्षीय सत्यम राज को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद शुक्रवार इलाज के लिये सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया. जबकि उसका सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. जिसका रिपोर्ट शनिवार की शाम तक आयेगा. इसके अतिरिक्त शुक्रवार को डेंगू के संदिग्ध मरीज संतोष कुमार दास व गोरेलाल यादव को इलाज के बाद ठीक होने पर घर भेज दिया गया.

अस्पताल में डेंगू के 2 कंफर्म तथा 6 संभावित मरीज इलाजरत

सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में शुक्रवार तक डेंगू के 2 कंफर्म और 6 संभावित मरीज इलाजरत हैं. डेंगू के दो कंफर्म मरीजों में मकससपुर निवासी 20 वर्षीय करण कुमार तथा शिवकुंड निवासी 19 वर्षीय सचिन कुमार शामिल है, जबकि इसके अतिरिक्त 6 डेंगू के संभावित मरीजों में अभयपुर निवासी 56 वर्षीय मृत्युंजय कुमार, बड़ी बाजार निवासी 52 वर्षीय अशोक कुमार, संग्रामपुर कटियारी निवासी सत्यम राज, खगड़पुर निवासी 26 वर्षीय सन्नी कुमार, कासिम बाजार निवासी 17 वर्षीय भारती कुमारी तथा जमालपुर सदर बाजार निवासी 20 वर्षीय मनीषा परवीन वार्ड में इलाजरत है.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो मरीजों का एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है, जबकि दोनों एलाइजा पॉजिटिव मरीजों के अतिरिक्त वार्ड में डेंगू के कुल 6 संभावित मरीज इलाजरत है. जिसका सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है.

————–

जिले में अबतक मिल चुके हैं डेंगू के पांच कंफर्म मरीज, 21 संदिग्ध

मुंगेर. जिले में वैसे तो 29 जुलाई को ही डेंगू के पहले मामले ने दस्तक दी थी. इसमें खगड़िया निवासी 19 वर्षीय युवती प्रियंका कुमारी एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव मिली थी, लेकिन अगस्त माह से अबतक के एक माह 13 दिनों में जहां मुंगेर जिले में डेंगू के तीन कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं. वहीं कुल 21 संदिग्ध मरीज इलाज के लिये भर्ती हो चुके हैं. जिले में जहां 31 अगस्त को घोसीटोला निवासी मुन्नी देवी एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पायी गयी थी. वहीं 10 सितंबर को बीचागांव निवासी 70 वर्षीय महेश्वर राय तथा हवेली खड़गपुर के रमनकाबाद निवासी 16 वर्षीय आस्था कुमारी एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पायी गयी थी, जबकि शुक्रवार 13 सितंबर को सचिन कुमार तथा कृष्ण कुमार एलाइजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पाये गये हैं.

शहर का मकससपुर व बीचागांव सबसे अधिक प्रभावित

मुंगेर. शहर में मकससपुर और बीचागांव डेंगू का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बन गया है. बीचागांव में जहां अबतक एक कंफर्म सहित कुल 5 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं. वहीं मकससपुर में भी अबतक डेंगू के एक कंफर्म मरीज सहित 4 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं. इसमें एक संदिग्ध मरीज मकससपुर निवासी 59 वर्षीय पुष्पा देवी की मौत भी हो चुकी है. इसके अतिरिक्त शहर के बेकापुर, शादीपुर, घोषीटोला आदि क्षेत्रों में भी डेंगू के कई संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन