स्कूलों में रेडक्रॉस ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, किया ब्लड ग्रुप जांच

Updated:
विज्ञापन
स्कूलों में रेडक्रॉस ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, किया ब्लड ग्रुप जांच

रेडक्रॉस मुंगेर की ओर से लगातार बुधवार को दूसरे दिन सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

मुंगेर. रेडक्रॉस मुंगेर की ओर से लगातार बुधवार को दूसरे दिन सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. इस दौरान बच्चों का निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच भी की गयी. बुधवार को सदर प्रखंड परिसर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय श्रीमतपुर सहित निजी स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति कैसे ख्याल रखना है इस बारे में जानकारी दी. जबकि निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच की गयी. संस्था के चेयरमैन डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि इस पूरे सप्ताह संस्था द्वारा अलग-अलग स्कूलों में जाकर शिविर लगाकर बच्चों का निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच व शहर के प्रमुख चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. इस मुहिम के तहत इस सप्ताह करीब 700 बच्चों के जांच का लक्ष्य रखा गया है. संस्था के सचिव देव प्रकाश ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुंगेर शाखा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत लगातार ऐसे शिविर लगाये जा रहे हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जानकारी व अपना ब्लड ग्रुप पता होना चाहिए. मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य शिशिर कुमार लालू, अंकित जालान, तुषार, शुभंकर झा सहत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन