जमालपुर में सम्राट के सीएम का शपथ लेते ही भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
जमालपुर में सम्राट के सीएम का शपथ लेते ही भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री का शपथ लेते ही भाजपा की प्रखंड व नगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जुबली वेल चौक पर जश्न मनाया गया.

विज्ञापन

जमालपुर. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री का शपथ लेते ही भाजपा की प्रखंड व नगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जुबली वेल चौक पर जश्न मनाया गया. जिसका नेतृत्व भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनीष गोस्वामी व नगर अध्यक्ष पूर्वी वीरेंद्र कुमार गुप्ता और पश्चिमी शंकर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता डंके बजाते हुए चौक पर एकत्रित हुए और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा मिठाइयां खिलाकर बधाई दी. नेताओं ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद लगभग 75 वर्षों के उपरांत आजादी के बाद पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है. मौके पर राजीव सिंह, राकेश कुमार सिंह, उत्तम सिन्हा, टिमटिम कुमार ,जानकी कुमारी, प्रेम शंकर पाठक, युवराज कुमार, विकास भारद्वाज, निशितोष कुमार निशु, दीपक यादव, प्रहलाद घोष, डॉ अनिल कुमार, रवि पासवान सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे.

धरहरा .

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर धरहरा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह और जश्न का माहौल रहा. जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर, एक-दूसरे को बधाई दिया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया. धरहरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष चंद्रचूड़ साक्षी के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाइयों ने एकत्र होकर खुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं ने “जय भाजपा” और “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनना न केवल पार्टी के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन