जमालपुर होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों में स्लीपर की जगह लगेंगे द्वितीय श्रेणी का जनरल कोच

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :15 Apr 2026 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों में स्लीपर की जगह लगेंगे द्वितीय श्रेणी का जनरल कोच

रेलवे ने जमालपुर होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में दो स्लीपर कोच के बदले दो सेकंड क्लास जनरल कोच लगाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

गोड्डा लोकमान्य तिलक में 21 अप्रैल से, तो भागलपुर लोकमान्य तिलक में 23 अप्रैल से होगा नई व्यवस्था प्रभावी जमालपुर. रेलवे ने जमालपुर होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में दो स्लीपर कोच के बदले दो सेकंड क्लास जनरल कोच लगाने का निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में मजदूर वर्ग के लोग यात्रा करना पसंद करते हैं. इसे लेकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है. ताकि मजदूर वर्ग के यात्रियों का सफर बनाया जा सके. बताया गया कि जिन ट्रेनों में यह परिवर्तन किया जायेगा, उनमें 22311/12 गोड्डा लोकमान्य तिलक गोड्डा एक्सप्रेस और 12335/36 भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शामिल है. रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया गया है कि यह परिवर्तन स्थाई रूप से किया जायेगा. इन दोनों ट्रेनों में एलएचबी कोच की सुविधा है. हालांकि, यह भी कहा गया है कि इन दोनों ट्रेनों में पहले भी 22 डब्बे लगते थे और इस परिवर्तन के बाद भी 22 ही डब्बे लगे रहेंगे. बताया गया है कि पहले इन दोनों ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी जनरल क्लास के चार डब्बे लगते थे. जिन्हें बढ़ाकर आप छह डब्बे कर दिये जायेंगे. इसी प्रकार इन दोनों ट्रेनों में स्लीपर क्लास के साथ डब्बे लगा करते थे. जिन्हें घटाकर अब पांच डब्बे कर दिये जायेंगे. ट्रेनों के वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा. जानकारी में बताया गया है कि 22311/12 गोड्डा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में यह परिवर्तन गोड्डा से आगामी 21 जून से प्रभावित होगा, जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से यह परिवर्तन आगामी 25 जून से प्रभावी होगा. इसी प्रकार 12335/36 भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में यह परिवर्तन भागलपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक ही दिन 23 जून को प्रभावी हो जायेगा. बता दें कि गोड्डा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक है और सप्ताह में एक दिन ही चलती है. 22311 अप गोड्डा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोड्डा से प्रत्येक रविवार को गंतव्य के लिए रवाना होती है, जबकि 22312 डाउन लोकमान्य तिलक गोड्डा एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गुरुवार को गोड्डा के लिए प्रस्थान करती है. इसी प्रकार भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बाई-वीकली है अर्थात यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलती है. 12335 अप भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस भागलपुर से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होती है. जबकि 12336 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस भागलपुर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भागलपुर के लिए प्रस्थान करती है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन