समस्तीपुर का दो हथियार तस्कर पिस्टल व कारतूस के साथ मुंगेर में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर का दो हथियार तस्कर पिस्टल व कारतूस के साथ मुंगेर में गिरफ्तार

तालाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल, कट्टा व कारतूस बरामद किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर मुफस्सिल थाना पुलिस ���े गुरुवार की रात मुंगेर गंगा पुल पर समस्तीपुर के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व दस जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जबकि एक मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस हथियार तस्कर से पुछताछ कर रही है. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग हथियारों का खेप लेकर श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते आ रहा है. जो हथियारों की डिलीवरी देने के लिए जा रहा है. थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने श्रीकृष्ण सेतु लालदरवाजा टीओपी के समीप वाहन जांच शुरू किया. इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार को रोका गया. तालाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल, कट्टा व कारतूस बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार हथियार तस्कर समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के जोरी गांव निवासी लाल महतो के 22 वर्षीय पुत्र लालो कुमार एवं बल्लवपुर निवासी गरीब लाल यादव के 26 वर्षीय पुत्र धर्मेद्र कुमार उर्फ बबलु यादव को गिरफ्तार किया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन