ePaper

डबल रेल लाइन के बाद ही मुंगेर होकर बढ़ायी जायेगी ट्रेनों की संख्या : डीआरएम

Updated at : 16 Apr 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
डबल रेल लाइन के बाद ही मुंगेर होकर बढ़ायी जायेगी ट्रेनों की संख्या : डीआरएम

मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा कि मुंगेर होकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के मांग यात्रियों द्वारा किया जा रहा है, जिसका विश्लेषण भी किया गया.

विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के फेज टू में 12 मीटर चौड़ी बनेगी फूट ओवरब्रिज

मासांत तक अमृत भारत योजना का मुंगेर स्टेशन पर पूर्ण हो जायेगा काम

मुंगेर. मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा कि मुंगेर होकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के मांग यात्रियों द्वारा किया जा रहा है, जिसका विश्लेषण भी किया गया. लेकिन मुंगेर से खगड़िया रेल लाइन सिंगल है. डबल रेल लाइन बनने के बाद ही मुंगेर होकर ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जा सकती है. वे बुधवार को मुंगेर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के निमार्ण कार्य का निरीक्षण उपरांत पत्रकारों से बात कर रहे थे.

डीआरएम स्पेशल ट्रेन से मुंगेर रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नव निर्मित स्टेशन और रिमॉडलिंग के निर्माण कार्य का जायजा लिया. जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुंगेर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जो काम चल रहा है वह अब फिनिशिंग स्टेज में है. अप्रैल इंड तक यहां सभी काम पूर्ण कर लिया जायेगा. हमलोग यह देखने आये हैं कि कार्य पूर्ण होने पर इसको किस तरह आम जनता के प्रयोग में लाया जा सके. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के फेज टू के तहत यहां प्लेटफॉर्म सरफेस का काम होना है. जबकि यहां 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जायेगा. जिसके लोकेशन को देखा गया कि इस एफओबी का यात्री कितना प्रयोग कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पर रेलवे का विशेष ध्यान है, यह रेगुलर प्रैक्टिस में शामिल है. यहां गंदगी देखा जा रहा है, किस वजह से यहां गंदगी रहता है उसे वजह को शीघ्र दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोग भी रेलवे परिसर में कचरा फेंका जाता है. कचरा साफ करवाया जायेगा और कचरा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई भी की जायेगी. उनका विश्वास है कि स्टेशन, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई में जनता और यात्री साथ देंगे. उन्होंने कहा कि यहां जो भी अतिक्रमण है उसे अतिक्रमण मुक्त शीघ्र करा लिया जायेगा. उन्होंने 21 अप्रैल को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के संभावित जमालपुर रेल कारखाना दौरा पर कहा कि उनको अभी आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं है. वे रेल मंत्री है, उनका पूरा क्षेत्र है, वे आते है तो हमलोगों को अच्छा लगेगा. वे यहां चल रहे विकास कार्य को भी देख लेंगे. मौके पर स्टेशन मास्टर राजीव कुमार सहित रेलवे के अधिकारी, अभियंताओं की टीम सहित अन्य शामिल थे.

लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए मुंगेरवासियों को अभी करना होगा इंतजार

मुंगेर. मुंगेर रेलवे स्टेशन होकर लंबी दूरी की ट्रेन के लिए अभी इस क्षेत्र के लोगों को लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि मालदा के डीआरएम मनीष गुप्ता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जबतक इस रेलखंड का डबलिंग नहीं होगा, तबतक नई ट्रेन चलाना मुश्किल है. विदित हो कि वर्तमान में मात्र दो साप्ताहिक लंबी दूरी की ट्रेन देवघर-अगरतल्ला एवं भागलपुर-बापूधाम ट्रेन का जहां परिचालन हो रहा है. वहीं मात्र एक एक्सप्रेस ट्रेन भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी नियमित रूप से चलती है. जबकि एक ही रैक से खगड़िया व तिलरथ के लिए डीएमयू ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. जिसके कारण मुंगेर क्षेत्र के लोग रेलवे का समुचित उपयोग यातायात के लिए नहीं कर पा रहे हैं. लोगों को उम्मीद थी कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले फेज का काम पूरा होने के बाद शायद दिल्ली, पटना, मुंबई व कोलकाता के लिए ट्रेन मिलेगी, लेकिन फिलहाल रेलवे के पास इसके लिए कोई योजना नहीं है. यदि रेलवे डबल रेललाइन के बाद ही नयी ट्रेनों के परिचालन की नीति पर रहती है तो अभी वर्षों इस रेलखंड से यात्रा मुश्किल होगा, क्योंकि जमालपुर-मुंगेर रेल दोहरीकरण की योजना जहां रेलवे के पास लंबित है. वहीं मुंगेर में गंगा नदी पर बने पुल पर भी एकहरी रेल लाइन ही है अर्थात गंगा नदी में एक अन्य रेल पुल बनने के बाद ही इस रेलखंड में दोहरीकरण का सपना साकार हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन