स्वच्छता मित्र ऐप को लेकर प्रशिक्षण, सुपरवाइजरों को दी गई नई सुविधाओं की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता मित्र ऐप को लेकर  प्रशिक्षण, सुपरवाइजरों को दी गई नई सुविधाओं की जानकारी

कचरा संग्रहण में लगे ई-रिक्शा में कोई खराबी आती है, तो उसकी शिकायत अब तत्काल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी

विज्ञापन

मुंगेर.

टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत “स्वच्छता मित्र ऐप ” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने की. प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता मित्र ऐप के नए फीचर्स और इसके उपयोग की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया.

प्रशिक्षकों ने दी जानकारी, ऐप को और अधिक बनाया गया सुविधाजनक

प्रशिक्षकों ने बताया कि ऐप को और अधिक सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे स्वच्छता कार्यों की निगरानी और शिकायतों के निवारण में तेजी आयेगी. यदि कचरा संग्रहण में लगे ई-रिक्शा में कोई खराबी आती है, तो उसकी शिकायत अब तत्काल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी. इसके अलावा स्वच्छता से संबंधित अन्य समस्याओं और गतिविधियों की रिपोर्टिंग भी आसानी से की जा सकेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में टेटिया बंबर और हवेली खड़गपुर प्रखंड के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता सुपरवाइजर, वार-रूम कर्मी, कार्यपालक सहायक एवं प्रखंड समन्वयकों ने भाग लिया. अधिकारियों ने प्रतिभागियों को ऐप के प्रभावी उपयोग और स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन