ePaper

नर्सिंग पेशे को मानव सेवा का सर्वाेच्च उदाहरण पेश कर समाज को किया जागरूक

Updated at : 12 May 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
नर्सिंग पेशे को मानव सेवा का सर्वाेच्च उदाहरण पेश कर समाज को किया जागरूक

एएनएम स्कूल के सभागार में सोमवार को प्रशिक्षु छात्राओं ने आधुनिक नर्सिंग आंदोलन के जन्मदाता फ्लोरेन्स नाइटिंगेल के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने नर्स के दायित्व पर डाला प्रकाश

तारापुर. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर तारापुर के एएनएम स्कूल के सभागार में सोमवार को प्रशिक्षु छात्राओं ने आधुनिक नर्सिंग आंदोलन के जन्मदाता फ्लोरेन्स नाइटिंगेल के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया. संस्थान की प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत पेश किया और नर्सों की जिम्मेदारियों और मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका पर विचार व्यक्त किया.

प्रशिक्षु छात्राओं ने नर्सिंग पेशे को मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए इसे अपनाने पर गर्व प्रकट किया और सामाजिक कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, एसिड एटेक पर प्रभावशाली रोल प्ले के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया. इन प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने इन बुराइयों से होने वाले दुष्प्रभावों को उजागर किया. इसके अतिरिक्त प्रशिक्षुओं ने हास्य व्यंग्य व सामाजिक सरोकारों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कर दर्शकों को जहां खूब गुदगुदाया, वहीं सोचने पर मजबूर कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने लोकप्रिय सामाजिक फिल्मी गीतों की धुन पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की. जिसे देख उपस्थिति अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा. प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान एवं शिक्षिका लीली भारती ने नर्सिंग पेशे की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षुओं को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग और संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी. संचालन प्रशिक्षु छात्रा मुस्कान कुमारी, स्नेहा कुमारी, निशा प्रवीण ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन