अग्नि, बाढ़ एवं अन्य आपदा से निबटने लिए किया गया प्रशिक्षित

Updated:
विज्ञापन
अग्नि, बाढ़ एवं अन्य आपदा से निबटने लिए किया गया प्रशिक्षित

जिसमें संबंधित क्षेत्रों के आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही.

विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रखंडों में मॉकड्रिल का हुआ आयोजन सहरसा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित स्थलों पर नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. मॉकड्रिल का आयोजन महिषी, नवहट्टा एवं कहरा प्रखंड से संबंधित चिन्हित स्थलों पर किया गया. जिसमें संबंधित क्षेत्रों के आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही. महिषी प्रखंड में उग्रतारा मध्य विद्यालय एवं प्रखंड कार्यालय, नवहट्टा प्रखंड में उच्च विद्यालय नवहट्टा एवं प्रखंड कार्यालय, कहरा प्रखंड में जिला स्कूल एवं गर्ल्स हाई स्कूल में एसडीआरएफ दल एवं अग्निशमन दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया. नागरिक सुरक्षा के लिए मॉकड्रिल के दौरान आम नागरिक, आपदा मित्र, एनसीसी, छात्र छात्राओं एवं कार्यालय कर्मियों को अग्नि, बाढ़ एवं अन्य प्रकार के आपदा जन्य परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन