ePaper

पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 1,173 नामांकन, अंतिम तिथि आज

Updated at : 18 Nov 2024 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 1,173 नामांकन, अंतिम तिथि आज

नामांकन को लेकर विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर से ही आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 19 नवंबर तक नामांकन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं अबतक उक्त सत्र में कुल 1,173 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं अब मंगलवार के बाद तिथि विस्तारित करने पर विचार किया जायेगा.

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण तथा प्रमोटेड सहित सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 बैकलॉग के पास व प्रोन्नत विद्यार्थियों के लिये सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर से आरंभ की गयी है. जिसमें नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 19 नवंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. उक्त सत्र में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है. नामांकन के लिये विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 के एडमिट कार्ड की छायाप्रति तथा अंक पत्रक की वेबकॉपी या टीआर की छायाप्रति जमा करना होगा. इधर अबतक उक्त सत्र में कुल 1,173 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,034, विज्ञान संकाय में 18 तथा वाणिज्य संकाय में 121 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी से कुल नामांकन का डिटेल लिया जा रहा है. जिसके बाद नामांकन के लिये तिथि विस्तारित करने का निर्णय लिया जायेगा.

पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये सोमवार से रजिस्ट्रेशन को लेकर दोबारा पोर्टल खोला गया है. जिसके लिये विद्यार्थियों को 20 नवंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 18 से 20 नवंबर के बीच संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं जिन छात्र-छात्राओं द्वारा अबतक अपना सीएलसी या माइग्रेशन अबतक जमा नहीं किया गया है. वैसे विद्यार्थी अपना संबंधित दस्तावेज जमा कर देंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक पूर्व से मिलाकर कुल 3,370 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 2,729, विज्ञान संकाय में 491 तथा वाणिज्य संकाय में 150 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन