जमालपुर और रतनपुर स्टेशनों के बीच बनेगी तीसरी रेल सुरंग, 56 किलोमीटर में पटरियां भी बिछाई जाएंगी

Updated at : 10 Jun 2024 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
जमालपुर और रतनपुर स्टेशनों के बीच बनेगी तीसरी रेल सुरंग

भागलपुर से जमालपुर तक तीसरी रेल लाइन बिछाई जानी है. यह तीसरी रेल लाइन मालगाड़ियों के परिचालन के लिए उपयोगी साबित होगी. ऐसे में मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित न हो, इसके लिए रेल सुरंग का निर्माण किया जाएगा.

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर). पूर्व रेलवे मालदा डिवीज़न अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर जमालपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल सुरंग का निर्माण कराया जाएगा. तीसरी रेल सुरंग भागलपुर और जमालपुर के बीच प्रस्तावित तीसरी रेलवे लाइन को लेकर तैयार की जाएगी. जिसका सर्वे कार्य लगभग पूरा हो चुका है.

जानकारी में बताया गया है कि भागलपुर से जमालपुर के लिए तीसरी रेल लाइन बिछाया जाना है. यह तीसरी रेल लाइन गुड्स ट्रेनों के परिचालन के लिए उपयोगी साबित होगा. ऐसे में गुड्स ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न हो इसके लिए जमालपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेल सुरंग का निर्माण कराया जाएगा. तीसरी रेल लाइन का सर्वे कार्य मिनिस्ट्री आफ रेलवे द्वारा चयनित एजेंसी रायटर्स द्वारा किया गया है. जिसमें तीसरी रेल सुरंग का भी जिक्र किया गया है. प्रोजेक्ट का डीपीआर निर्माणाधीन है. इसके बाद निर्माण प्रक्रिया आरंभ होगी.

तीसरी रेल लाइन से होंगे असीम फायदे

बताया जाता है कि जमालपुर और भागलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने से यात्री ट्रेनों का मालगाड़ी के कारण परिचालन में विलंब की संभावना बिल्कुल नगण्य हो जाएगी. वर्तमान में एक ही रेल पटरी पर यात्री और गुड्स ट्रेनों को चलाया जाता है. तीसरी नई रेल लाइन फ्रेट कॉरिडोर की तैयारी है इस तीसरी रेल लाइन के बिछ जाने से अप एवं डाउन दोनों दिशाओं से गुड्स ट्रेनों का परिचालन संभव हो पाएगा. इससे यात्री ट्रेनों का परिचालन भी सुगम होगा. वहीं गुड्स ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होने से रेलवे को राजस्व में भारी वृद्धि होगी.

बताया गया की तीसरी रेल लाइन के लिए रेलवे के पास पहले से ही पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है. इस तीसरी रेल लाइन के बिछ जाने से जमालपुर भागलपुर क्षेत्र को आर्थिक गति मिलेगी क्योंकि गुड्स ट्रेनों के परिचालन में बढ़ोतरी होने से इस क्षेत्र में लोडिंग अनलोडिंग का कार्य अपेक्षाकृत अधिक बढ़ जाएगा और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेगी. माना जाता है कि वर्तमान में आजादी के अमृत महोत्सव को देखते हुए रेलवे में वित्तीय संकट नहीं है और इस कारण यह प्रोजेक्ट अपेक्षाकृत अधिक जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

कहते हैं अधिकारी

रेलवे के उपमुख्य अभियंता (निर्माण) हेमंत कुमार ने कहा कि जमालपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरा रेल सुरंग का निर्माण कराया जाएगा. भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेलवे लाइन को लेकर इस तीसरी रेल सुरंग का निर्माण कराया जाएगा.

Also Read: गया के देहाती इलाकों में भी बनने वाले मकानों के नक्शे हुए महंगे, आवेदन की संख्या में आयी कमी

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन