सब्सीडियरी विषयों के तीसरे दिन की परीक्षा आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 6:00 PM
प्रथम पाली में कला संकाय के नॉन हिंदी-1 पेपर की परीक्षा होगी.
मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 13 नवंबर से पांच केंद्रों पर ली जा रही है. जिसके तीसरे दिन की परीक्षा शनिवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में कला संकाय के नॉन हिंदी-1 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में विज्ञान/वाणिज्य संकाय के नॉन हिंदी-1 तथा कला संकाय के फिलॉस्फी-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.
19 नवंबर तक पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन का समय
मुंगेर . एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर से ही आरंभ कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण तथा प्रमोटेड सहित सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 बैकलॉग के पास व प्रोन्नत विद्यार्थियों के लिये सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 13 से 19 नवंबर तक संचालित की जा रही है. उक्त अवधि में विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के लिये विद्यार्थियों को सेमेस्टर-1 व 2 के एडमिट कार्ड की छायाप्रति तथा अंक पत्रक की वेबकॉपी या टीआर की छायाप्रति जमा करना होगा. इधर अबतक उक्त सत्र में कुल 153 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 131, विज्ञान संकाय में 5 तथा वाणिज्य संकाय में 17 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










