कभी भी ध्वस्त हो सकता है जलमीनार, पेयजल की हो सकती है समस्या

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 15 Feb 2026 8:25 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड के बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या पांच में ग्रामीणों के घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए एक वर्ष पूर्व जलमीनार बनाया गया.

विज्ञापन

बरियारपुर. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड के बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या पांच में ग्रामीणों के घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए एक वर्ष पूर्व जलमीनार बनाया गया. लेकिन इसमें बरती गयी अनियमितता के कारण अबतक ग्रामीणों के घर तक पानी नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, ग्रामीण अजय मंडल, लालू मंडल, पप्पू मंडल, गणपत ठाकुर एवं अजय यादव ने बताया कि 10 हजार लीटर क्षमता वाले जल मीनार का निर्माण एक वर्ष पूर्व कराया गया, लेकिन जल मीनार बनाने में कहीं पर भी नट बोल्ट से टाइट नहीं किया गया है, बल्कि कहीं-कहीं पर हल्का वेल्डिंग से जोड़ा गया है. जिसके कारण जब पानी टंकी में पानी भरा जाता है तो जल मीनार हिलने लगता है और झुकाव हो जाता है. ऐसे में यदि जलमीनार में पानी भड़ा जाता है तो स्टेजिंग कभी भी ध्वस्त होकर गिर सकता है और लोगों के घरों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो सकता है. यदि समय रहते इसे सुदृढ़ नहीं किया गया तो कभी भी हादसा हो सकता है. पीएचईडी विभाग द्वारा निर्मित इस जल मीनार बनाने में स्पष्ट रूप से अनियमित देखी जा रही है. इस जल मीनार से 50 लोगों के घरों में ही कनेक्शन दिया गया है. जबकि शेष घरों में कनेक्शन नहीं दिया गया है, जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि जलमीनार की जांच कराई जाय और उसे सुदृढ़ किया जाय, ताकि लोगों को निर्बाध रूप से पानी मिलता रहे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन