देवघरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरायी, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी कार गंगटा-संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर ढ़ाठा -छाता के समीप सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी

विज्ञापन

मुंगेर.

टेटिया बंबर प्रखंड के देवघरा मेला से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार गंगटा-संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर ढ़ाठा -छाता के समीप सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी 50 वर्षीय सीता राम पासवान के रूप में हुई. जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए.

बताया जाता है कि दरियापुर निवासी सीता राम पासवान कुछ लोगों के साथ रविवार को देवघरा मेला देखने गये थे. रात जब कार से वापस सभी लोग आ रहे थे. चालक कार को तेज रफ्तार में ले जा रहा था. अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया. आसपास के लोगों ने तुरंत कार से सभी घायलों को बाहर निकाला. तब तक सीता राम पासवान की मौत हो चुकी थी. सूचना पर टेटियाबंबर थाना पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. जबकि वाहन को जब्त कर थाना ले आई. कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. इधर, मौत की सूचना मिलते ही दरियापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि अब तक मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन