विकास मित्र के बीच जिलाधिकारी ने वितरित किया चयन पत्र

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी निखिल धनराज ने सोमवार को बिहार महादलित विकास मिशन की ओर से चयनित विकास मित्र को चयन पत्र वितरित किया

विज्ञापन

मुंगेर.

जिलाधिकारी निखिल धनराज ने सोमवार को बिहार महादलित विकास मिशन की ओर से चयनित विकास मित्र को चयन पत्र वितरित किया. उन्होंने नवचयनित विकास मित्र को बेहतर कार्य करने तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता मौजूद थे. डीएम ने बताया कि बिहार महादलित विकास मिशन पटना द्वारा प्रकाशित चयन सूची के आधार पर धरहरा प्रखंड के औड़ाबगीचा निवासी देवराज कुमार को विकास मित्र के पद पर संविदा के आधार पर चयनित होने पर उन्हें चयन पत्र प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि चयनित विकास मित्र अपने कार्य क्षेत्र के सर्वांगिण विकास के लिए प्रशासन एवं लोगों के बीच कड़ी का कार्य करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन