मध्य विद्यालय दरियारपुर के शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 03 Mar 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय दरियारपुर के शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

विज्ञापन

मृतक के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र के संत टोला गांव में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली. इसकी जानकारी परिजनों को सुबह मिली. वहीं घटना की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी. घटना के संबंध में मृतक के पिता ओंकार प्रसाद आर्य ने बताया कि मेरा पुत्र नवीन कुमार आर्य उर्फ गौतम प्रखंड के मध्य विद्यालय दरियापुर में हिंदी का शिक्षक था. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसका इलाज भागलपुर और रांची में भी चल रहा था. सोमवार की सुबह जब नवीन के कमरे में गया तो देखा कि नवीन फांसी के फंदा से झूल रहा है. तब इसकी जानकारी खड़गपुर पुलिस को दी और पुलिस संतटोला पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. वहीं शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक शिक्षक की पत्नी एवं एक पुत्र व एक पुत्री है. जानकारी के अनुसार मृतक का पुस्तैनी घर कोड़ासी है. लेकिन उसका नगर के संत टोला में भी अपना मकान था. मोहल्ले के लोग बताते हैं कि मानसिक रूप से बीमार शिक्षक ने इसके पूर्व भी कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षक के आत्महत्या मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन