आज से स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Published by : AMIT JHA Updated At : 25 May 2025 6:35 PM

विज्ञापन

आज से स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

मुंगेर – विश्वविद्यालय ने अपने स्थगित शैक्षणिक प्रक्रियाएं आरंभ कर दी गयी है. जिसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर सोमवार से दोबारा पोर्टल खोला जा रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों को 26 मई से दोबारा नामांकन का मौका दिया जा रहा है. जिसमें 30 मई तक विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य होगा. वहीं नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

प्रमाणपत्रों के शुद्धिकरण व द्वितीयक पत्रक के लिये शुल्क निर्धारित

मुंगेर

एमयू ने विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों के शुद्धिकरण व द्वितीयक पत्रकों के लिये आवेदन शुल्क का निर्धारण किया है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि वैसे विद्यार्थी, जो द्वितीयक प्रवेश पत्र, द्वितीयक पंजीयन पत्र एवं प्रमाण पत्रों में शुद्धिकरण के लिये आवेदन करना चाहते हैं. वैसे विद्यार्थियों को अपना आवेदन विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर महाविद्यालय या विभागाध्यक्ष से आवेदन अग्रसारित करा कर अपलोड करना होगा. इसमें विद्यार्थियों को किसी भी कार्य के लिये 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. साथ ही आवेदन के लिये संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा. जिसकी सूचना वेबसाइट पर डाल दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन