स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की अंतिम तिथि कल

Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की अंतिम तिथि कल

एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 11 से 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन व रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 21,750 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जिसमें कला संकाय में 17,830, विज्ञान संकाय में 3,690 तथा वाणिज्य संकाय में 230 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन