ePaper

मरीजों को सुविधा देने वाली एंबुलेंस खुद बीमार, चार में तीन की हालत खराब

Updated at : 01 Nov 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों को सुविधा देने वाली एंबुलेंस खुद बीमार, चार में तीन की हालत खराब

बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस सेवाएं इन दिनों खुद बीमार है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस सेवाएं इन दिनों खुद बीमार है. एंबुलेंस की स्थिति खस्ता हाल होने से जीवनदायिनी कहे जाने वाली 102 की एंबुलेंस गाड़ियों में मरीजों को सही सुविधा तक नहीं मिल रही है. इन एंबुलेंस में एसी तो दूर, मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए लगायी गयी सीटें भी टूट कर अलग हो चुकी हैं, जबकि खुद इसमें रहने वाले ईएमटी तक बमुश्किल बैठने लायक जगह बना पाते हैं. सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. यहां तक की सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस वाहन उपलब्ध कराया है, लेकिन प्रखंड में एम्बुलेंस खुद बीमार है. ऐसा ही हाल हवेली खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र की 102 एम्बुलेंस की है. 102 एम्बुलेंस मरीजों को पहुंचाकर वापस खड़गपुर आ रही थी. इसी दौरान घपरी मोड़ के समीप वाहन बंद हो गया, जिसके बाद एम्बुलेंस चालू ही नहीं हुई. जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने 102 एम्बुलेंस वाहन को धक्का दिया और एंबुलेंस चालू हो पाया. 102 एम्बुलेंस चालक ने बताया कि काफी दिन से एम्बुलेंस का बैट्री खराब है. यहां तक कि छह चक्का का एम्बुलेंस पांच चक्का पर ही चल रही है. एक चक्का खराब है. एम्बुलेंस का स्टेपनी टायर भी नहीं है. बैट्री व टायर को लेकर पिछले तीन माह से विभाग को आवेदन लिखा गया है, लेकिन अभी तक बैट्री व टायर नहीं लगाया गया. बैट्री व टायर खराब होने की वजह से रात को मरीजों को ले जाने में मुश्किल होती है. इतना ही नहीं एक एम्बुलेंस का तीन साइड शीशा भी पूरी तरह टूट कर गिर गया है, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों का काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. वहीं इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि एजेंसी से इस संबंध में कहा गया है. साथ ही इसके लिए लिखित रूप से भी एजेंसी को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन