ePaper

लंबित राशि मिलने तक शिक्षकों की हड़ताल रहेगी जारी, पांच दिनों से मूल्यांकन कार्य बाधित

Updated at : 24 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित राशि मिलने तक शिक्षकों की हड़ताल रहेगी जारी, पांच दिनों से मूल्यांकन कार्य बाधित

राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक पांचवे दिन शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे.

विज्ञापन

मुंगेर. उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन व प्रैक्टिकल परीक्षा के बकाये राशि की मांग को लेकर 20 मई से बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक पांचवे दिन शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे. इस बीच शनिवार को धरने पर बैठे शिक्षकों ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार से वार्ता की. जिसमें सोमवार तक भुगतान के आश्वासन के बावजूद शिक्षक राशि मिलने तक हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया. इस बीच शिक्षकों के हड़ताल के कारण पांचवे दिन भी स्नातक सेमेस्टर-3 के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य बाधित रहा. महासंघ के मुंगेर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा कई सत्र के बकाया मूल्यांकन राशि, प्रैक्टिकल की मूल्यांकन राशि तथा वीक्षण कार्य की राशि अबतक शिक्षकों को नहीं दी गयी है. जिसमें सत्र 2020-23 स्नातक पार्ट-2, सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-1, सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य की राशि अबतक नहीं दी गयी है. गुरुवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार से शिक्षकों द्वारा अपने बकाये राशि की मांग को लेकर वार्ता की गयी. जिसमें कुलपति द्वारा जल्द ही उनके बकाये राशि के भुगतान का आश्वासन दिया गया है. अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दोबारा परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की गयी, लेकिन वहां भी केवल आश्वासन दिया गया. ऐसे में जबतक बकाये राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा, तबतक शिक्षकों का हड़ताल व धरना जारी रहेगा. मौके पर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, पशुपति पांडे, ललन कुमार शर्मा, भवानी शंकर सहाय, डॉ अरुण कुमार शर्मा, संजय कुमार वैश्य, वीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन