शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कल जिला मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 14 Jun 2026 6:01 PM

विज्ञापन

शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, मुंगेर इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, मुंगेर इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. संघ के जिलाध्यक्ष सह राज्य सचिव ने कहा है कि राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कई वर्षों से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. जिले के नियोजित शिक्षकों को पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. वहीं दो दशक से अधिक समय से सेवा दे रहे नियोजित शिक्षक सेवा नियमावली में प्रावधान होने के बावजूद कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति तथा ऐच्छिक स्थानांतरण जैसे अधिकारों से वंचित रखा गया है. संघ के नेताओं ने आरोप लगाया कि नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक को अन्य राज्य कर्मियों की तरह पुनरीक्षित वेतनमान का पूर्ण लाभ नहीं मिल रहा है. विभागीय आदेश जारी होने के बावजूद प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण के लिए वेतन स्लैब निर्धारित नहीं किया गया है. साथ ही शिक्षकों के बकाया एरियर, अंतर वेतन तथा अन्य वित्तीय देयों का भुगतान भी लंबित है. इसे लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से लिखित एवं मौखिक अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई. इसके विरोध में राज्य संघ के आह्वान पर जिले के शिक्षक 16 जून को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन