तारकेश्वर प्रसाद निलंबित, रवींद्र वर्मा बने नयारामनगर के नये थानाध्यक्ष

तारकेश्वर प्रसाद निलंबित, रवींद्र वर्मा बने नयारामनगर के नये थानाध्यक्ष
मुंगेर. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने एक ओर जहां कर्तव्यहीनता के आरोप में नयारामनगर थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया है. वहीं दूसरी ओर बरियारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार वर्मा को नयारामनगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है. पुलिस कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी पुअनि उमाशंकर सिंह को कोतवाली अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक पद पर तैनात किया. इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापन स्थान पर योगदान देते हुए योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है.
22 पुलिस पदाधिकारियों को भेजा गया थाना
पुलिस केंद्र में पदस्थापन का इंतजार कर रहे कुल 19 पुलिस पदाधिकारियों को थाना भेजा गया है. तीन पुलिस पदाधिकारियों को थाना स्तर पर तबादला किया गया है. पुलिस केंद्र से पुअनि सुनीता कुमारी को खड़गपुर थाना, अनिता कुमारी को कोतवाली, दिलीप कुमार को जमालपुर, प्रगति कुमारी को जमालपुर , निभा कुमारी को पूरबसाराय, चंदन कुमार-2 को सफियासराय, देशबंधु कुमार को नयारामनगर, जेंसन टोना को वासुदेवपुर, विक्की कुमार को मुफस्सिल, नीरज कुमार-1 को हेमजापुर, रामू कुमार को बरियारपुर, लवली कुमारी को मुफस्सिल, विनोद कुमार को पूरबसराय, दीपक कुमारी को कासिम बाजार, अंशु प्रिया को धरहरा, शिवरानी कुमारी को सफियासराय, राजीव कुमार धरहरा, मो. हसीब मुफस्सिल, चंदन कुमार-1 बरियारपुर थाना भेजा गया. जबकि कोतवाली थाना में तैनात पुअनि मो अकील खां, खड़गपुर थाना में तैनात दीपक कुमार सिंह को वासुदेवपुर थाना एवं बरियारपुर थाना में तैनात लड़ैयाटांड थाना भेजे गये. सभी पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब नव पदस्थापित थानों में याेगदान करने के उपरांत योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




