स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन को लेकर परेशान रहे विद्यार्थी, बिना सूचना के स्थगित

Published by :AMIT JHA
Published at :17 Apr 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन को लेकर परेशान रहे विद्यार्थी, बिना सूचना के स्थगित

मुंगेर विश्वविद्यालय की लापरवाह व्यवस्था ने विद्यार्थियों को परेशान कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय की लापरवाह व्यवस्था ने विद्यार्थियों को परेशान कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है, लेकिन इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी है. इससे विद्यार्थी नामांकन के लिये कॉलेजों में चक्कर लगा रहे हैं. हद तो यह है कि विश्वविद्यालय इसके लिये सूचना जारी करने की जगह कॉलेजों के वाट्सअप ग्रुप में विद्यार्थियों को इसकी सूचना दिये जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है.

विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन को लेकर 15 से 17 अप्रैल तक का समय विद्यार्थियों को दिया था. इसके लिये सूचना भी जारी की गयी, लेकिन न तो नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई और न ही विद्यार्थियों के लिये पोर्टल खोला गया. हद तो यह है कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक समाप्त हो गयी, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया स्थगित किये जाने को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी. इस कारण शुक्रवार तक कई विद्यार्थी नामांकन के लिये कॉलेजों का चक्कर लगाते रहे.

रिजल्ट जारी नहीं, सूचना में टीआर या वेबकॉपी की मांग

एमयू अपने शैक्षणिक सत्रों के दौरान विद्यार्थियों की परेशानियों को लेकर कितना लापरवाह है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्नातक सेमेस्टर-2 के नामांकन की सूचना में विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों से नामांकन के दौरान दस्तावेजों की जो सूची मांगी गयी. उसमें विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर-1 के रिजल्ट का टीआर या वेबकॉपी मांगी गयी, जबकि अबतक खुद विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर-1 का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है.

कहते हैं अधिकारी

मुंगेर विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि तकनीकी खामियों के कारण स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है. नामांकन प्रक्रिया स्थगित होने की सूचना वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से कॉलेजों को दे दी गयी है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन