Munger अंचल कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी

अंचलाधिकारी के साथ-साथ राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब अंचल कार्यालय के कामकाज पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा हैं.
हवेली खड़गपुर मुंगेर से रतन झा की रिपोर्ट Munger News : अंचलाधिकारी के साथ-साथ राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब अंचल कार्यालय के कामकाज पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. हड़ताल के कारण राजस्व से जुड़े अधिकांश कार्य ठप पड़ गए हैं जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विभागीय स्तर पर अंचल का प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को सौंपा गया है. वे अन्य कर्मियों की मदद से लंबित मामलों के निष्पादन का प्रयास कर रही हैं लेकिन राजस्व कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य अटके हुए हैं.मंगलवार को रतैठा पंचायत से आए सुभाष झा एवं अशोक साह ने बताया कि उनकी जमीन का परिमार्जन का काम कई महीनो से लंबित है . जिसका खाता बंद पड़ा है. खाता पुनः खोलवाने के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट के बिना खाता री-ओपन करना संभव नहीं है. वहीं अंचल अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र पंचायत सचिव के सहयोग से जारी किए जा रहे हैं, लेकिन भूमि संबंधी कार्यों के लिए राजस्व कर्मचारियों की भूमिका अनिवार्य होती है. हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय लगभग सूना पड़ा है. काम नहीं होने से लोग निराश होकर लौट रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




