सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता के जमीन पर अवैध कब्जा, जान मारने की दी धमकी

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता के जमीन पर अवैध कब्जा, जान मारने की दी धमकी

खरीदी गई जमीन पर लंबे समय तक बटाईदार द्वारा खेती किया जा रहा था

विज्ञापन

संग्रामपुर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चन्दनियां गांव निवासी सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता रामवृक्ष भगत ने संग्रामपुर थाना में आवेदन देकर अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने एवं जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया है कि खरीदी गई जमीन पर लंबे समय तक बटाईदार द्वारा खेती किया जा रहा था. सेवानिवृत्ति के बाद जब उन्होंने जमीन पर आना-जाना शुरू किया, तब उन्हें पता चला कि खाता संख्या 227, खसरा संख्या 233 की करीब 3 कट्ठा 7 धूर जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अन्य लोगों द्वारा निबंधित कर दिया गया है और खेती की जा रही है. जबकि भूमि सुधार उपसमाहर्ता, तारापुर द्वारा विपक्षी पक्ष के नामांतरण को खारिज किया जा चुका है और अंचल कार्यालय द्वारा जमीन की मापी भी उनके पक्ष में की गई है. बावजूद 23 अप्रैल को जब वे अपनी जमीन की घेराबंदी करा रहे थे, तब अशोक सिंह और हंसा राम ने गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन