मुंगेर विश्वविद्यालय : 29 व 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान के शोधार्थी देंगे प्रेजेंटेशन

वही 30 अप्रैल को शेष बचे 28 शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे.
प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा 29 और 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा. जिसमें शोधार्थियों के चल रहे शोध कार्य के प्रगति का अवलोकन काउंसिल द्वारा किया जायेगा. विदित हो कि यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा प्रत्येक 6 माह में शोधार्थियों के शोध कार्यों के प्रगति का अवलोकन और समीक्षा किया जाता है. जिसे लेकर 29 और 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्य के प्रगति का रिर्पोट पीपीटी के माध्यम से काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने सभी सुपरवाइजरों को संबंधित शोधार्थियों को ससमय विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में उपस्थित होने को लेकर सूचित करने का निर्देश दिया गया है. बताया गया कि पीपीटी प्रजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. 21 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान संकाय के कुल 58 शोधार्थी अपने शोध पत्रों का प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करेंगे. इसमें जहां 29 अप्रैल को 28 शोधार्थी अपना शोध पत्र के प्रगति का रिर्पोट देंगे. वही 30 अप्रैल को शेष बचे 28 शोधार्थी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा अबतक जहां 9 अप्रैल को विज्ञान संकाय के 25 शोधार्थियों के शोध पत्रों का अवलोकन कर चुका है. वही 21 अप्रैल को वाणिज्य संकाय के 27 शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र के प्रगति रिर्पोट काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




