डीजे कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ

जिस प्रकार किसी भवन निर्माण में नींव की अहम भूमिका होती है, चरित्र निर्माण में संस्कार की अहम भूमिका होती है,
मुंगेर आरडी एंड डीजे कॉलेज में मंगलवार से राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ हुआ. जिसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिजेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया. इसके बाद स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया. प्राचार्य ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके शिक्षित व अनुशासित होने पर बल दिया. मुख्य अतिथि मानविकी संकायध्यक्ष प्रो भवेशचन्द्र पांडेय ने शिक्षा के माध्यम से सेवा पर बल दिया तथा युवाओं को मैं नही, पहले आप का संदेश दिया. विशिष्ट अतिथि राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो विद्या कुमार चौधरी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में युवाओं की भूमिका विकसित भारत के संदर्भ में क्या होनी चाहिए. इस पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संयोजक एनएसएस पीओ डॉ भास्कर मिश्रा ने किया. साथ ही सात दिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत व गहन रूपरेखा प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी भवन निर्माण में नींव की अहम भूमिका होती है, चरित्र निर्माण में संस्कार की अहम भूमिका होती है, मान-सम्मान में ज्ञान की अहम भूमिका होती है, ठीक उसी प्रकार किसी समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है. कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ कृपाशंकर पांडेय ने किया. मौके पर डॉ मुनीन्द्र कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ शुभम कुमार, डॉ सन्तोष कुमार सहित दर्जनों एनएसएस स्वंयसेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




