श्रावणी मेला में 20 दिन शेष, मुंगेर सीमा से कांवरिया पथ की मरम्मत शुरू, युद्धस्तर पर तैयारियां

Updated:
विज्ञापन
कांवरिया पथ पर मरम्मत और साफ-सफाई करते हुए

कांवरिया पथ पर मरम्मत और साफ-सफाई करते हुए

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. मुंगेर जिला प्रशासन ने कांवरिया पथ की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं को पूरा करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. शिवभक्तों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले, यही लक्ष्य है.

विज्ञापन

मुंगेर से हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत में अब महज 20 दिन शेष हैं. इसे लेकर मुंगेर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर के संभावित निरीक्षण की सूचना के बाद विभिन्न विभागों ने कांवरिया पथ पर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया. उद्देश्य यह है कि मेले के पहले शिवभक्तों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

कांवरिया पथ पर मरम्मत और बालू बिछाने का कार्य शुरू

मुंगेर जिला सीमा के कमराय से कच्ची कांवरिया पथ की मरम्मत शुरू कर दी गई है. जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से सड़क को समतल किया जा रहा है तथा रास्ते पर सफेद बालू बिछाई जा रही है, ताकि कांवरियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो. हालांकि पथ के किनारे उगी कंटीली झाड़ियों की सफाई का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है.

पीएचईडी और बिजली विभाग भी जुटा तैयारियों में

पीएचईडी विभाग द्वारा कांवरिया पथ पर बने शौचालयों की मरम्मत, रंग-रोगन और चापाकलों की दुरुस्ती का कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा जरूरत वाले स्थानों पर नए चापाकल और शौचालय भी बनाए जा रहे हैं.वहीं विद्युत विभाग ने कांवरिया पथ के किनारे लगे ट्रांसफार्मरों की घेराबंदी शुरू कर दी है, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना न हो.

अभी से दिखने लगे कांवरियों के जत्थे

तैयारियों के बीच कांवरियों का आवागमन भी शुरू हो गया है. मधुबनी से आए शिवभक्त श्याम झा ने बताया कि वे प्रत्येक माह चतुर्दशी पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं. उन्होंने कहा कि इस बार भी यात्रा के दौरान रास्ते में चल रही तैयारियों को देखकर खुशी हो रही है.

मेले से पहले सभी सुविधाएं पूरी करने का दावा

Shravani Mela 2026: जिला प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले कांवरिया पथ पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी. प्रशासन का लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों शिवभक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले.

ये भी पढ़ें : लखीसराय के अलीनगर में विवाहिता की हत्या कर घर में दफनाया शव, पति गिरफ्तार



विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन