शनि मंदिर का 56वां स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ मना, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

फोटो- शनि मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार.

जमालपुर शनि मंदिर में 56वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन हुआ. देर रात तक चली भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति के सागर में गोते लगाए. सामाजिक कार्यों के लिए समय देने का संदेश भी दिया गया.

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर). शहर स्थित शनि मंदिर का 56वां स्थापना दिवस बुधवार की देर शाम धार्मिक माहौल में मनाया गया. मंदिर में पूजा-पाठ और विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. इसके बाद देर रात तक भजन संध्या चली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का हुआ शुभारंभ

भजन संध्या समारोह का उद्घाटन प्रो. राजीव नयन ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम प्रस्तुत करते गायक कलाकार और उपस्थित श्रद्धालु श्रोता | Prabhat Khabar Network
उपस्थित श्रद्धालु श्रोता | Prabhat Khabar Network

सामाजिक कार्यों के लिए समय देने का संदेश

प्रो. राजीव नयन ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों का काफी समय एंड्राइड मोबाइल पर बीत रहा है. ऐसे में शनि भगवान के महोत्सव के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने समय का अधिक हिस्सा सामाजिक कार्यों में लगाएंगे. उन्होंने लोगों से एक-दूसरे की सहायता करने और शिक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की.

गायक कलाकारों ने पेश किये भजन

कार्यक्रम में गायक कलाकार अजीत कुमार, पवन कुमार और गुड़िया ने भगवान शनिदेव को समर्पित कई भजनों की प्रस्तुति दी. इसके साथ ही विभिन्न देवी-देवताओं की आराधना से जुड़े भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए.

देर रात तक भक्ति में झूमते रहे श्रद्धालु

भजन संध्या के दौरान कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान शनिदेव से सुख-समृद्धि की कामना की.

पुजारी ने किया कार्यक्रम का संयोजन

कार्यक्रम का संयोजन मंदिर के पुजारी ज्योतिष बाबूलाल ने किया. आयोजन में मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही.


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन