दो दिन चले एस ड्राइव में सात वारंटी गिरफ्तार

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
दो दिन चले एस ड्राइव में सात वारंटी गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सहित विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा एस ड्राइव समकालीन अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सहित विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के सभी थाना पुलिस द्वारा एस ड्राइव समकालीन अभियान चलाया गया. इस बीच रविवार शाम एसपी खुद देर रात सड़क पर उतरे और वाहनों की जांच की. एसपी ने बताया कि 28 और 29 जून को सभी थाना पुलिस द्वारा एस-ड्राइव चलाया गया. इस दौरान गंभीर कांडों में फरार चल रहे 7 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13.875 लीटर विदेशी और 10 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की गयी. उन्होंने बताया कि समकालीन अभियान के तहत सभी थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर वाहनों के कागजात, हेलमेट और डिक्की की जांच की गयी. इस दौरान कुल 929 वाहनों की जांच की गयी. जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 118 वाहन चालकों से 1 लाख 68 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया, जबकि बिना कागजात के एक बाइक को जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन