रेलवे संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा आरपीएफ की पहली प्राथमिकता : कमांडेंट
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 28 May 2026 8:05 PM
मालदा मंडल के नए डिविजनल सिक्योरिटी कमांडेंट पहुंचे जमालपुर सुरक्षा का लिया जायजा
– मालदा मंडल के नए डिविजनल सिक्योरिटी कमांडेंट पहुंचे जमालपुर सुरक्षा का लिया जायजा जमालपुर. मालदा रेल मंडल के नवपदस्थापित आरपीएफ डिविजनल सिक्योरिटी कमांडेंट वरुण कुमार बहड़ा गुरुवार को जमालपुर पहुंचे और रेलवे सुरक्षा बल के दोनों पोस्ट का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रेल यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा है. उन्होंने पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव कुमार को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी और डिसिप्लिन से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को स्टेशन परिसर और वहां से गुजरने वाली ट्रेनों में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने और गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके बाद वे कारखाना पोस्ट का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उन्होंने रेलवे संपत्ति की रक्षा को सर्वोपरि बताया और कहा कि एशिया प्रसिद्ध रेल कारखाना की सुरक्षा मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी रोस्टर, हथियारों की स्थिति और संचार व्यवस्था की भी जांच की. जबकि उन्होंने स्क्रैप यार्ड का भी निरीक्षण किया. उन्होंने स्क्रैप सामग्री की सुरक्षा और रिकॉर्ड संधारण पर विशेष बल दिया तथा कहा कि स्क्रैप यार्ड से चोरी की किसी भी संभावना को रोकने के लिए तत्पर रहना होगा. उन्होंने बताया कि मालदा रेल मंडल अत्यंत ही कॉम्प्लिकेटेड डिवीजन है. यह तीन प्रांतों बंगाल, झारखंड और बिहार में फैला हुआ है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










