ePaper

एलएलबी सेमेस्टर-एक के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी, कल से नामांकन

Updated at : 09 Sep 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
एलएलबी सेमेस्टर-एक के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट जारी, कल से नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के लिये सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी है

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के लिये सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया 11 सितंबर गुरुवार से आरंभ होगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. सूचना के अनुसार एलएलबी सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 11 सितंबर से आरंभ होगी. जिसमें विद्यार्थियों को 16 सितंबर तक नामांकन का समय दिया जायेगा. इस दौरान विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में काउंसलिंग में उपस्थित होकर नामांकन लेगें. इसमें विद्यार्थियों को मैट्रिक, इंटर और स्नातक के सभी दस्तावेजों के साथ आवश्यक होने पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज जमा करना होगा. विदित हो कि विश्वविद्यालय द्वारा पहले मैरिट लिस्ट में कुल 170 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. जिनके द्वारा 25 अगस्त से 3 सितंबर तक नामांकन की प्रक्रिया संचालित की गयी. इसमें कुल 56 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वहीं अब दूसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 11 से 16 सितंबर के बीच पूरी की जायेगी. जिसके बाद उक्त सत्र के लिये शेष बचे सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन