ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी

Updated at : 08 May 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी

एमयू के परीक्षा विभाग ने सूचना भी कर दी है जारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके लिए परीक्षा विभाग ने सूचना भी जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 में आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 365 परीक्षार्थियों में 283 उत्तीर्ण, 65 प्रमोटेड तथा 17 फेल हुए हैं. वहीं विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय पीजी विभाग में कुल 220 परीक्षार्थियों में 156 उत्तीर्ण, 40 प्रमोटेड तथा 24 परीक्षार्थी फेल हुए हैं. कोसी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 17 परीक्षार्थियों में 8 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 8 प्रमोटेड तथा एक परीक्षार्थी फेल हुए हैं. वहीं केएसएस कॉलेज, लखीसराय के विज्ञान संकाय में कुल 64 परीक्षार्थियों में 47 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 6 प्रमोटेड तथा 11 फेल हुए हैं. इसके अतिरिक्त वाणिज्य संकाय में आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 95 परीक्षार्थियों में 81 उत्तीर्ण, 10 प्रमोटेड तथा 4 फेल हुए हैं. विश्वविद्यालय वाणिज्य पीजी विभाग में कुल 23 परीक्षार्थियों में 22 उत्तीर्ण व एक परीक्षार्थी फेल हुए हैं. वहीं एसकेआर कॉलेज, बरबीधा पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 44 परीक्षार्थियों में 41 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 2 प्रमोटेड तथा एक फेल हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन