पहले सेमीफाइनल मैच के सडेन डेथ में रॉयल क्लब 5-4 से विजयी

बरदह के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में सुजावलपुर फुटबॉल क्लब का मुकाबला रॉयल क्लब बरदह के साथ हुआ
मुंगेर बरदह के मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में सुजावलपुर फुटबॉल क्लब का मुकाबला रॉयल क्लब बरदह के साथ हुआ. खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि अरनभ कुमार, संजय कुमार, अब्दुल रहीम और मुफ्ती मो नदीम ने संयुक्त रूप से मैदान जाकर दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक मारकर मैच का शुभारंभ किया. खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने बेहतरीन मैच का प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी. खेल के निर्धारित समय तक दोनों टीमों को अनेकों गोल करने के सुंदर अवसर मिले, लेकिन अंत तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पायी. जिसके बाद अंत में मैच का फैसला सडेन डेथ द्वारा किया गया. जिसमें रॉयल क्लब बरदह 5-4 से विजयी घोषित की गई. मैच के उद्घोषक खेल प्रवक्ता महमूद आलम थे. जबकि निर्णायक मंडली में मो सरफराज, मो वसी, मो रमजू शामिल थे. बेस्ट-18 का पुरस्कार रॉयल क्लब के गोलकीपर को दिया गया. खेल प्रवक्ता ने बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को केएफसी चुरंबा और डी डॉन क्लब बरदह के बीच होगा. मौके पर मोहसिन रजा, मो आफाक, मो सादान, मो समीर, मो नादिल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




