दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगा एमयू का छात्र रोनित राज

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगा एमयू का छात्र रोनित राज

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्र रोनित राज का चयन किया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर. भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा इस वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्र रोनित राज का चयन किया गया है. एमयू के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डा. मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए विश्वविद्यालय के एक स्वयंसेवक का चयन किया गया है. जो जेआरएस कॉलेज जमालपुर का एनएसएस स्वयंसेवक रोनित राज है. रोनित राज ने विकसित भारत युवा सांसद 2025 के अंतर्गत राज्य स्तर पर चयनित होकर बिहार विधानसभा में अपना भाषण प्रस्तुत किया था. कुलपति प्रो. संजय कुमार एवं कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि समकालीन दौर में एनएसएस की गतिविधियों में बदलाव आया है और सक्रियता में संवर्धन हुआ है. रोनित राज के चयन पर डीएसडब्ल्यू सह जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार, प्रॉक्टर प्रो. संजय कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ अंशु राय, ओएसडी डॉ. प्रियरंजन तिवारी, नोडल अधिकारी डा. सूरज कोनार, जेआरएस कॉलेज के एनएसएस पीओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन