ePaper

राजद के प्रखंड व नगर अध्यक्ष चयनित, कार्यकर्ताओं ने उड़ाये अबीर-गुलाल

Updated at : 02 Jun 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के प्रखंड व नगर अध्यक्ष चयनित, कार्यकर्ताओं ने उड़ाये अबीर-गुलाल

राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित कर चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गयी.

विज्ञापन

तारापुर/संग्रामपुर/असरगंज/टेटियाबंबर. राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित कर चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गयी. राजद के निर्वाची पदाधिकारी एवं उपनिर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में तारापुर के मो एजाज को नगर अध्यक्ष चुनाव गया. जबकि संग्रामपुर के मुकेश कुमार दास, असरगंज के शंकर यादव एवं टेटियाबंबर भूदेव दास को कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया.

तारापुर :

तारापुर के उल्टास्थान महादेव मंदिर परिसर में राजद नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर निर्वाचन पदाधिकारी मंटू कुमार यादव ने की. बैठक में उपनिर्वाचन पदाधिकारी निशा भारती और नगर क्षेत्र के कई क्रियाशील सदस्य उपस्थित थे. नगर अध्यक्ष के चयन को लेकर पूर्व नगर अध्यक्ष मो. सहजाद आलम ने मो. एजाज के नाम का प्रस्ताव रखा. जिसे क्रियाशील सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन दिया. इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मो. एजाज को तारापुर के लिए निर्विरोध नगर अध्यक्ष घोषित किया. इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने नवचयनित नगर अध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर बधाई दी और संकल्प लिया कि इस बार तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर रहेंगे. मौके पर इम्तियाज, फैसल, कामरान, शाहिद सहित अन्य मौजूद थे.

संग्रामपुर :

राजद के संग्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी रफी उज्जमा उर्फ भोलू व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी हिमांशू पटेल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव का प्रस्ताव रखा और सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दास को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. वे दूसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुने गये. उनके चयनित पर होने कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया. रफी उज्जमा एवं सुनील सिंह ने कहा कि मुकेश कुमार दास के दल के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुसरी बार भी मौका दिया है. वहीं नवचयनित प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मैं सभी के आशा व विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा.

असरगंज :

प्रखंड के मकवा पंचायत अंतर्गत मकेश्वरी दुर्गा स्थान परिसर में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार उर्फ मंटू यादव एवं संतोष कुशवाहा की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गयी. इस दौरान मनीष कुमार ने शंकर यादव का नाम प्रस्तावित किया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया और निर्वाचन पदाधिकारी ने शंकर यादव को प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया. घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया. निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका ईमानदारी से पालन करूंगा.

टेटियाबंबर :

राजद के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अंबेडकर भवन टेटिया के प्रांगण में मुख्य निर्वाची पदाधिकारी निरंजन कुमार उर्फ पप्पू यादव एवं सहायक निर्वाचित पदाधिकारी उमा देवी की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई. जिसमें प्रखंड के टेटिया, बनगामा, धोरी ,भूना, बनहरा, कैसोली, नौनाजी पंचायत के डेलीगेट्स ने भूदेव दास के नाम की सहमति जतायी और निर्वाची पदाधिकारी ने भूदेव दास को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया. बताया गया कि भूदेव दास पूर्व में भी प्रखंड अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर चुके हैं. मौके पर निरंजन यादव, अमीन यादव, विनय कुमार, संजय कुमार, विकास दास, शंकर दास, विजय बिंद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन