खड़गपुर के भीम बांध स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम की कार्यशैली पर ग्रामीणों का आक्रोश, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य उप केंद्र में सोई हुई एएनएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हवेली खड़गपुर के भीम बांध स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम की लापरवाही और ड्यूटी के दौरान सोने का वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर . हवेली खड़गपुर प्रखंड के गंगटा पंचायत स्थित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भीम बांध स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एक एएनएम की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एएनएम नियमित रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहती हैं, समय पर स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं पहुंचतीं और मरीजों की अनदेखी करती हैं. सोमवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र में कथित रूप से सोते हुए एएनएम का फोटो और वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

समय पर नहीं पहुंचने का आरोप

ग्रामीण वार्ड सदस्य संतन कुमार सिंह, छोटू सिंह, दिनेश ठाकुर समेत अन्य लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम करुणा कुमारी और विजेता सिन्हा की प्रतिनियुक्ति है. उनका आरोप है कि विजेता सिन्हा अक्सर निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचती हैं. यदि कभी आती भी हैं तो मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाती हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण और सामान्य मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता.

घंटों इंतजार करने को मजबूर मरीज

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचने के बाद भी संबंधित एएनएम अधिकांश समय आराम करती हैं, जिससे इलाज कराने आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. उनका कहना है कि इस तरह की कार्यशैली से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की छवि धूमिल हो रही है और लोगों का भरोसा भी कमजोर पड़ रहा है.

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित एएनएम की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का वास्तविक लाभ तभी आम लोगों तक पहुंचेगा, जब स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे.

क्या कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो की जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क में दरार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन