लंबित मांगों को लेकर आज विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना देंगे संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक-कर्मचारी

Updated:
विज्ञापन
 संबद्ध डिग्री कॉलेज के शिक्षक व कर्मी आज एमयू मुख्यालय में एक दिवसीय करेंगे धरना-प्रदर्शन

मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आज विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे. महासंघ ने मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

Munger University News: बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (फेक्टनैब) की मुंगेर विश्वविद्यालय इकाई के बैनर तले मंगलवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में महासंघ ने कुलपति को पूर्व सूचना देते हुए कार्यक्रम की जानकारी दे दी है. आंदोलन में मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल होंगे.

धरना के बाद कुलपति को सौंपा जाएगा ज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के उपरांत पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मुलाकात करेगा. इस दौरान राज्य स्तर एवं विश्वविद्यालय स्तर से जुड़ी लंबित मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी.

राज्य स्तर की मांगों पर रहेगा जोर

Munger University News: महासंघ ने बताया कि राज्य स्तर की प्रमुख मांगों में संबद्ध डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण अथवा घाटा अनुदान की व्यवस्था लागू करना, शैक्षणिक सत्र 2015-18 से लंबित आठ वर्षों के अनुदान का एकमुश्त भुगतान, बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसाओं को लागू करना तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी वर्गों की छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है.

विश्वविद्यालय स्तर की भी कई मांगें लंबित

महासंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से वर्ष 2018 से लंबित प्रायोगिक परीक्षा, मूल्यांकन एवं टैबुलेशन कार्य का भुगतान करने, विभिन्न समितियों में निर्वाचित सीनेट सदस्यों का मनोनयन, सिंडिकेट चुनाव कराने, सीनेट एवं सिंडिकेट के निर्णयों का अनुपालन सुनिश्चित करने, बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) उपलब्ध कराने तथा शोध कार्य के योग्य शिक्षकों को शोध की अनुमति देने की मांग की है.

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज

महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है. यदि इस बार भी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. उन्होंने सभी संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक एवं कर्मचारियों से बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन