ePaper

स्नातक सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन को लेकर 15 सितंबर तक तिथि विस्तार

Updated at : 10 Sep 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन को लेकर 15 सितंबर तक तिथि विस्तार

स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए पंजीकरण की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ायी गयी

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तीन सितंबर से शुरू कर दी है. उक्त सत्र में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट नामांकन भी आठ सितंबर से शुरू कर दिया गया है. छात्रों को दोनों के लिए 10 सितंबर तक का समय दिया गया था. इसे अब विश्वविद्यालय ने बढ़ा दिया है. इसमें जहां अब छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है. वहीं ऑन द स्पॉट नामांकन के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है.

मालूम हो कि स्नातक सेमेस्टर-1 में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तीन सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पहले 10 सितंबर तक का समय दिया गया था. अब विश्वविद्यालय ने 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है. अब उक्त सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्र अपने-अपने कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसमें छात्रों को 600 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा. उक्त सत्र में अब तक कुल 26,004 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है. कला संकाय में 22,028, विज्ञान संकाय में 3,719 और वाणिज्य संकाय में अब तक 257 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है.

——–

14 सितंबर तक ऑन-द-स्पॉट नामांकन का समय

स्नातक सेमेस्टर-1 में ऑन द स्पॉट नामांकन की तिथि भी एमयू ने 14 सितंबर तक बढ़ा दी है. बता दें कि विश्वविद्यालय ने स्नातक की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए सात सितंबर तक आवेदन लिए थे. आठ सितंबर से ऑन द स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी थी. अब तिथि बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी गयी है. इस दौरान आवेदन करने वाले छात्र संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के बाद सीट बुक कर सकते हैं और एडमिशन ले सकते हैं. उक्त सत्र में अब तक कुल 38,308 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है. कला संकाय में 32,447, विज्ञान संकाय में 5,476 और वाणिज्य संकाय में 385 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन