मुंगेर विचार मंच के रवि अध्यक्ष व डॉ विनोद बने सचिव

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 03 Jun 2026 9:15 PM

विज्ञापन

मुंगेर विचार मंच के रवि अध्यक्ष व डॉ विनोद बने सचिव

विज्ञापन

मुंगेर विचार मंच के गठन के साथ संगठन ने शिक्षा और रेल सेवा से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया. बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रवि मोहन को अध्यक्ष और डॉ विनोद कुमार भगत को सचिव चुना गया. मुंगेर. मुंगेर विचार मंच की बैठक बुधवार को बड़ा महावीर स्थान में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी सत्य गुरु प्रिय ठाकुर ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों व जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही सर्वसम्मति से मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में रवि मोहन उर्फ रवि भगत को मुंगेर विचार मंच का अध्यक्ष व डॉ विनोद कुमार भगत को सचिव चुना गया. वहीं मणी शंकर उर्फ भोलू और अशोक कुमार को उपाध्यक्ष, नागेंद्र कुमार उर्फ गोपी को सह मंत्री तथा प्राणनाथ भारत को संरक्षक बनाया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि मंच का प्रयास होगा कि जमालपुर जंक्शन से किऊल होते हुए आसनसोल जंक्शन तक ईएमयू ट्रेन परिचालन का विस्तार कराया जाए. इसके अलावा जिले में निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम गठित करने की मांग की गयी. मंच ने सभी निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने तथा ‘वन नेशन, वन एजुकेशन’ व्यवस्था लागू करने की भी वकालत की. मौके पर कृष्णा मंडल, प्रदीप शर्मा मुन्ना, मुकेश मिश्रा, संतोष कुमार कुशवाहा, संजीत कुमार, कन्हैया प्रसाद पटेल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन