बबुआ घाट पर चला निगम का जेसीबी, हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 03 Jun 2026 9:43 PM
दुकान उजड़ जाने से हमलोगों के रोजी-रोटी पर आफत आ गयी
मुंगेर.
शहर के बबुआ घाट पर बुधवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान वहां से अस्थाई संरचना को हटाया गया. साथ ही निर्देश दिया गया कि दुबारा इस जगह का अतिक्रमण नहीं करें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी.कोतवाली थानाध्यक्ष भी मौजूद थे दल-बल के साथ
बताया जाता है कि नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन और मजदूरों के साथ शहर के प्रसिद्ध बबुआ घाट पहुंचे. टीम के साथ कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी भी दल-बल के साथ वहां मौजूद थे. घाट पर जाने वाले सड़क के किनारे स्थित आधे से अधिक कच्ची संरचना को जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ दिया गया. इसमें तीन दुकानदार थे. जबकि कई लोग झोपड़ी बना कर किसी तरह अपना गुजर-बसर कर रहे थे. दुकान पर बुलडोजर चलने के बाद दुकानदार रोने लगे. क्योंकि यही दुकान उनके जीविकोर्पाजन का एक मात्र साधन था. दुकानदार ने बताया कि हमलोगों के यहां दुकान चलाने से किसी को कोई दिक्कत नहीं थी. बल्कि यहां गंगा स्नान, घुमने के लिए आने वाले लोगों को चाय, पानी, नाश्ता, पूजन सामग्री बेच कर अपना जीवन यापन करते थे. अब दुकान उजड़ जाने से हमलोगों के रोजी-रोटी पर आफत आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










