संतूर वादक पंडित रामकृष्ण बोस व पंडित छोटेलाल मिश्र को कला साधक सम्मान

बिहार स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड म्यूजिक हॉल में शुक्रवार को अखिल भारतीय संस्थान कला सेवार्चनम की ओर से कला महर्षि पंडित छोटेलाल मिश्र वरीय कला साधक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
मुंगेर. बिहार स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड म्यूजिक हॉल में शुक्रवार को अखिल भारतीय संस्थान कला सेवार्चनम की ओर से कला महर्षि पंडित छोटेलाल मिश्र वरीय कला साधक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में फैमली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अरविंद शर्मा, अतिथि कलाकार रामकृष्ण बोस, संस्थापक सचिव पंडित गिरींद्र चंद्र पाठक, पप्पू जी, प्रवीण चंद्रा, संजय कुमार पोद्दार एवं गायक निर्मल जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. संस्कार राज द्वारा गणेश वंदना एवं संगम कुमार द्वारा सरस्वती वंदना की गयी. अतिथि कलाकार उदयपुर से पधारे संतूर वादक पंडित रामकृष्ण बोस को अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र एवं माता दुर्गा की तस्वीर भेंट कर पंडित छोटेलाल मिश्र वरीय कला साधक सम्मान प्रदान किया गया. जिसके बाद उन्होंने संगीत कार्यक्रम की शुरुआत राग वाचस्पति से की. जिसमें 13 मात्रा के प्रचलित ताल जय मंगल में निबंध गत को लोगों ने बहुत पसंद किया. तबले पर पंडित गिरींद्र चंद्र पाठक एवं पप्पू जी ने संगति की. आसनसोल आए सुरेश पासवान ने मेलोडीका साज पर भैरवी राग का धुन हे गंगा मैया तोहे पियरी चढैवे…बजाकर श्रोताओं को आनंदित किया. जिनके साथ तबले पर रंजीत कुमार ने संगति दी. निर्मल जैन ने एक भजन तुम बिन मोरी कौन खबर ले… एवं एक फिल्म गीत जब दीप जले आना… गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. पंडित गिरींद्र चंद्र पाठक एवं पप्पू जी ने फरीदा खानम की एक ग़ज़ल आज जाने की जिद ना करो… एवं जिंदगी भर नहीं भूलेगी यह बरसात की रात.. प्रस्तुत किया. मौके पर संस्कार राज, संगम कुमार, राजेश कुमार सिंह, अनिल विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, सुरेश पासवान, नवल विश्वकर्मा, कौशल किशोर पाठक, शुभंकर झा, संजय कुमार पोद्दार, संदीप भगत आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




